जर्मन के इस न्यूज़रील फुटेज में, हिटलर जर्मनी के बर्लिन में स्थित खेल मैदान, स्पोर्टपलास्ट में एस.ए. और एस.एस. के सदस्यों को संबोधित कर रहा है। उसने वहां नाजी सत्ता संघर्ष के दौरान उनके समर्थन और बलिदान के लिए उनका धन्यवाद किया।
[हिटलर प्रवेश करता है और SA और SS को सलामी देता है।] अब महान समय आ गया है, जर्मनी अब जाग गया है। हमने जर्मनी में सत्ता हासिल कर ली है, अब जर्मन लोगों का दिल जीतना हमारा काम है। मैं आपमें से उन लाखों लोगों को जानता हूं जो पूरे जर्मनी में मुझे सुन रहे हैं, और आपमें से उन लाखों लोगों को भी जानता हूं जिन्होंने पिछले वर्ष कई बार मुझसे पूछा था: कब तक इंतज़ार करना पड़ेगा? मैं जानता हूं, मेरे साथियों, आपके लिए यह अक्सर काफी कठिन रहा होगा, जब आपने सोचा होगा कि परिवर्तन आना ही चाहिए, और वह नहीं आया, और बार-बार आपसे यह आह्वान किया गया होगा की: संघर्ष जारी रहना चाहिए, यह सही नहीं हो रहा है, आप अपने मन का नहीं कर सकते, आपको आज्ञा का पालन करना होगा, आपको समर्पित होना होगा, आपको इस जबरदस्त दबाव के आगे झुकना होगा। इसलिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आप डगमगाये नहीं, अअपने उस समय मुझे अकेला नहीं छोड़ा, क्योंकि आज जो भी है यह सब केवल आपकी बदौलत है, अगर आप उस समय चले गए होते तो जर्मनी कभी नहीं बच पाता! (सीग हील चिल्लाता है)
We would like to thank Crown Family Philanthropies, Abe and Ida Cooper Foundation, the Claims Conference, EVZ, and BMF for supporting the ongoing work to create content and resources for the Holocaust Encyclopedia. View the list of donor acknowledgement.