हेनी शेरमैन

हेनी शेरमैन

जन्म: 19 फरवरी 1912

फ्रैंकफ़र्ट एम मेन, जर्मनी

हेनी के माता-पिता जर्मनी में मिले थे जब नके पिता रूसी साम्राज्य से प्रवास पर यहां आए। हेनी अपने माता-पिता के तीन बच्चों में से पहली संतान थी। यह परिवार फ़्रैंकफ़र्ट एम मेन में रहता था, जो वाणिज्य, बैंकिंग, उद्योग और कला का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

1933-39: नाज़ियों के सत्ता में आने के बाद, उन्होंने यहूदियों, रोमा (जिप्सी), समलैंगिकता के आरोपी पुरुषों, विकलांग लोगों और राजनीतिक विरोधियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 1938 में, यहूदियों की पहचान करने के एक तरीके के रूप में, एक नाज़ी अध्यादेश ने आदेश दिया कि "सारा" को सभी यहूदी महिलाओं के लिए एक मध्य नाम के रूप में आधिकारिक पत्रों में जोड़ा जाना था। छब्बीस वर्षीय हेनी एक दुकान सहायक के रूप में काम कर रही थी, और फ्रैंकफर्ट में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

1940-44: 1940 की शुरुआत में हेनी को फ्रैंकफर्ट में गिरफ्तार किया गया और महिलाओं के लिए रावेन्सब्रुक यातना कैंप में भेजा गया। उनके कैदी की तस्वीर के पीछे लिखा था: "जेनी (sic) सारा शेरमैन, जन्म 19 फरवरी, 1912, फ्रैंकफर्ट एम मेन। फ्रैंकफर्ट एम मेन में अविवाहित दुकानदार। लाइसेंटियस लेस्बियन, केवल ऐसे [लेस्बियन] बार का दौरा किया। 'सारा' नाम जोड़ने से बच रही थी। राज्यहीन यहूदी।"

हेनी उन कई रावेन्सब्रुक कैदियों में से एक थी जिसे हत्या के लिए चुना गया था। 1942 में हेनी को बर्नबर्ग हत्या केंद्र में गैस चेंबर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

Thank you for supporting our work

We would like to thank Crown Family Philanthropies, Abe and Ida Cooper Foundation, the Claims Conference, EVZ, and BMF for supporting the ongoing work to create content and resources for the Holocaust Encyclopedia. View the list of donor acknowledgement.